हावडा। देश दुनिया में हावड़ा स्टेशन के लिये हावड़ा का नाम जाना जाता है लेकिन यहां असमाजिक क्रियाकलाप भी चरम पर है।  अवैध वसूली व तालाब भरे जाने जैसी असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ हावडा के आमता रोड पर सडक अवरोध किया गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने हावडा के बालीटुकडी बाजार के पास हावडा-आमता रोड पर यातायात अवरूद्ध कर दिया। अवरोध के चलते उक्त सडक पर लंबा जाम लग गया। अवरोधकारी स्थानीय अपराधी सौमेन बनर्जी ऊर्फ बुबाई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बुबाई व उसके लोगों की बढ़ती दबंगई से इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जो लोग उसका विरोध करते हैं उन्हें तरह-तरह से धमकाया जाता है। शनिवार रात को भी बुबाई के लोगों ने इलाके में हंगामा किया। अवरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक बुबाई को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक अवरोध जारी रहेगी।हालांकि बाद में पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अवरोध हटा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देखना है कि पुलिस आगे क्या करती है वरना हमलोग फिर सड़क पर उतरेगें।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •