कोलकाता। राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के कुछ नेताओं पर  भाजपा द्वारा उंगली उठाया जा रही है वहीं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की गिरफ्तारी पर भाजपा ही सवालों के घेरे में है। जयप्रकाश मजुमदार को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें रविवार को विधाननगर महकमा अदालत में जयप्रकाश मजुमदार को पेश किया गया। पुलिस पहले से ही जयप्रकाश मजुमदार को अपनी हिरासत में लेना चाह रही थी। रविवार सुबह जयप्रकाश मजुमदार को इलेक्ट्रॉनिक्स थाना से विधाननगर थाना ले जाया गया। शनिवार रात उन्हें इसीपीएस थाने में ही रखा गया था। विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने उन्हें शनिवार रात टेट परीक्षार्थियों से घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया था। उन्होंने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया।
बता दें कि टीचर्स एलिजिबलिटी टेस्ट (टेट) से जुडे एक मामले में विधाननगर पुलिस ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उत्तर विधाननगर थाने की पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिये तलब किया था। थाने में करीब छह घंटे तक पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जयप्रकाश मजुमदार पर टेट विद्यार्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। उत्तर 24 परगना जिले के कुछ टेट अभ्यर्थियों ने उनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि जयप्रकाश मजुमदार ने छात्रों से लाखों रूपए लेकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
लेकिन टेट का परिणाम प्रकाशित होने पर देखा गया कि जिन छात्रों ने पैसे दिये थे उनके नाम उसमे नहीं हैं। इसके बाद ही उन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई। अरूप रतन राय नामक एक छात्र का आरोप है कि वर्ष 2012 के दिसम्बर महीने में 4 लाख एवं वर्ष 2016 में 3 लाख रूपए लिए गए थे। लेकिन इतने पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं मिली।इसके बाद भाजपा सचिव के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमलोगों ने उत्तर विधानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। हालांकि इस मामले में पुलिस पहले भी जयप्रकाश मजुमदार को थाने में तलब कर पूछताछ की थी। उस दौरान उन्हें क्लीन चिट दे दिया गया था लेकिन शनिवार को नये सिरे से उनसे पूछताछ की गई।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •