बीरभूम। राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमा नहीं रहा है। यात्रियों से लदी एक बस के धक्के से छह राहगीरों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। शनिवार सुबह करीब 11 बजे यह घटना बीरभूम के इलमबाजार बस स्टैंड के समीप घटी। घायलों को बर्धमान के मेडिकल काँलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक सिविक वॉलेंटियर की भी मौत हो गयी। उसका नाम पथिक दास बताया गया है।बोलपुर-लांगलहाटा रूट की यात्रियों से भरी बस जयदेव मेला से बोलपुर की ओर आ रही थी। इलमबाजार बस स्टैंड के करीब बस ने नियंत्रण खोते हुए राहगीरों को धक्का मार दिया| जिससे घटना स्थल पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी| जयदेव मेला से काफी तेज गति से बस लौट रही थी जिसके कारण ही यह घटना घटी।घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घातक बस को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन बस चालक और खलासी भागने में कामयाब रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •