उत्तर बंगाल में कोहरे की मार

राज्य में शीतलहरी से बढ़ सकती है परेशानी

कोलकाता। लगता है कि महानगर कोलकाता में ठंड ने अपना ठौर- ठिकाना बना लिया है। ठंड अपना रिकार्ड ही खुद तोड़ रहा है। मात्र चौबीस घंटे में भी नहीं बिते थें कि महानगर का पारा फिर लगभग 2 डिग्री लुढ़क गया है। आज महानगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया है। जो कि  स्वाभाविक से दो डिग्री कम है। मौसम के जानकार भी अचानक मौसम के मिजाज में आनेवाले बदलाव को पहले से समझ नहीं सके थें। ऐसे में ठंड ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। बिते 48 घंटे के मध्य ही ठंड के कारण  पूरा महानगर में कांप रहा है। वैसे यह भी सच है कि  पिछले 48 घंटे में शहर के तापमान में गिरावट हो रही थी। गुरुववार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया है। जो कि  स्वाभाविक से एक डिग्री कम थो शुक्रवार को पारा12.7 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क । मौसम का सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड भी गुरुवार को बन गया था जिसे ठंड ने ही तोडा और आज फिर इस मौसम का सबसे सर्द दिन दर्ज हुआ। अगर बात राज्य की करें तो इसके तमाम जिले ठंड की आगोश में है। उत्तर बंगाल में कोहरा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कोहरे के कारण परवाहन व्यवस्था से लेकर जन जीवन में असर देखा जा रहा है। जिलों में तो ठंड 11से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल शहर का तापमान और कम हो सकता है। लोगों को कड़ाके की इस ठंड का सामना करना पड़ सकता है।  यही हाल पूरे राज्य का है।  दक्षिण बंगाल में अब ठंड का जलावा दिख रहा है।

दार्जिलिंग में तो पारा एक पायदान उपर जाकर 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।  श्रीनिकेतन  में न्यूनतम तापमान 9.7 हुआ है जो कि 9.9 था। ,जबकि कृष्णानगर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 10.7 तक जा पहुंचा है।वहीं बांकुड़ा में 11.3, जलपाईगुड़ी 10.7, मालदा12.9 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का है।  दिघा, काथी,हल्दिया व डायमंड हार्बर जैसे जगहों में  पारा तेजी कम हो रहा है। उत्तर बंगाल में ठंड के साथ-साथ घना कुहासा भी परेशानी का बड़ा सबब बन गया है।  उत्तर बंगाल के सभी जिले कोहरे की चपेट में हैं।  जिसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।  दिन निकलने के बावजूद अंधेरा छाया रहता ह। मौसम को जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि अब राज्य में शीतलहरी का प्रकोप हो।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •