उत्तर दिनाजपुर।

राज्य में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। फिर एक सड़क हादसे में चार लोगों की बलि चढ़ गई है। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना उत्तर दिनाजपुर के ईंटाहार बइदा के पास शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे घटी। तेज रफ्तार में आ रही एक लारी का नियंत्रण खो गया और लारी एक चाय के दुकान में जा घुसी । उस वक्त कई लोग चाय पी रहें थें। घटना में कुल छह लोग बूरी तरह से घायल हुए हैं। जिनमें से चार लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। उक्त घटना के बादलोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूटा। लोगों ने समसामयिक तौर पर थोड़ा हंगामा भी मचाया। पुलिस का कहना है कि पुलिसमामले की जांच कर रही है। हादसा वाहन के नियंत्रण खोने के कारण ही हुआ है। घटना के बाद लारी की चालक भगाने में कामयाब हो गया। लारी मालदा की ओर जा रही थी। ज्ञात हो कि मात्र दो दिन पहले भी इसी तरह से जलपाईगुड़ी जिले के मालबार कॉलेज के सामने घटी। जायगां से कुछ लोग एक कार में सवार हो कर बिहार जा रहें थें। उक्त लोगों को वहां विवाह समारोह में शामिल होना था। तभी उल्टे तरफ से आ रही एक लारी ने उक्त कार को टक्कर मार दी । घटनास्थाल पर ही एक बच्चा सह तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृत्तक कार में सवार थें। जबकि कार सवार एक व्यक्ति का इलाज उत्तर बंग मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है जहां अभी भी उसकी स्थिती गंभीर है।

मामले में ईंटाहार व आसपास के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में पुलिस की यातायात व्यवस्था काफी लचर है। वाहन चालक पुलिस वालों को नजराना भेंटकर जम के मनमर्जी करते हैं। कई बार पुलिस से मांग की गई है कि इलाके में ट्राफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये लेकिन पुलिस है कि उसके कानों में जूं तक नहीं रेंगती है।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •