95 वन शॉटर, 4 पाइपगन, 2 नाइन एमएम पिस्टल, 45 कारतूस और एक किलों विस्फोटक जब्त

पुलिस टीम ने किया अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़

कोलकाता। दक्षिण चौबीस परगना जिला पुलिस को भारी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने मटियाबुर्ज के रविन्द्र नगर थाना इलाके के नया बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़कर भारी तदात में हथियारों का जखिरा जब्त किया है। उक्त हथियार कारखाने से 101 अग्नेयास्त्र बरामद किये है। जिले के एसपी सुनील चौधरी ने बताया कि उक्त मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।  उक्त अवैध हथियार कारखाने से उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना जिला सह पोर्ट इलाके में हथियारों की खपत की जाती थी। बिहार के भागलपुर के निवासी आफताब हुसैन मटियाबुर्ज के रविन्द्र नगर थाना इलाके के नया बस्ती में स्थित अपने निवास पर ही अवैध हथियार कारखाना चलाता था। पुलिस ने  आफताब हुसैन सह कुल पांच लोगों मो. सलीम, मो. आलम, मो.अतासन और अन्य को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले पुलिस ने मो. सलीम को गिरफ्तार किया और फिर उससे पूछता के बाद अन्य लोग पुलिस की गिरफ्त में आये। पुलिस ने उक्त हथियार कारखाने से 101 अग्नेयास्त्र बरामद किये है। जिनमें 95 वन शॉटर, 4 पाइपगन, 2 नाइन एमएम पिस्टल, 45 कारतूस  और एक किलों विस्फोटक हैं।  पुलिस के अनुसार आफताब को छोड़कर सभी गिरफ्तार बिहार के मुंगेर जिले के रहनेवाले हैं।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से सात मोबाइल फोन भी मिले है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार लोगों का किन लोगों के साथ सम्बंध है और उक्त लोग कहां-कहां और किन लोगों को हथियारों की खपत करते थें । क्या उक्त लोगों को किसी खास व्याक्ति विशेष की मदद मिल रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पकड़े गये लोगों के सम्बंध क्या किन्हीं माओवादी संगठन से है। भी जांच

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •