पश्चिम मेदिनीपुर। राज्य में सड़क हादसों की बलि फिर दो लोग चढ़ गये। आज सुबह जिले के सबंग थाना अंतर्गत चांदकुड़ी स्टैंड के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक मोटर वैन सोमवार सुबह ढलाई मशीन लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बादलपुर से चांदपुर के बीच नियंत्रण खोकर पलट गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उक्त घटना के बाद समसामयिक तौर पर लोगों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •