कोलकाता। अज्ञात बदमाशों ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के भांगड़ इलाके में तृणमूल नेता मोहम्मद मिजानूर आलम को गोली मार दी। घटना रात को तब घटी जब उक्त तृणमूल नेता पोलेरहाट बाजार से घर लौट रहा था। उसी समय बदमाशों ने उसे काशीपुर थाना अंतर्गत अनन्तपुर गांव में गोली मार दी व भाग निकले। गोली लगने से आलम घायल हो गये है । उनका इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा उक्त मामले पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हो सकता है कि उक्त घटना के खिलाफ में बदले की कार्रवाई में फिर खून खराबा नहीं हो।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •