तीन जिलों में 150 से ज्यादा ग्राम प्रभावित

जलपाईगुडी में रेड अलर्ट जारी

58 हजार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया

कोलकाता। राज्य के तीन जिलों में बाढ़ के कारण 24 घंटे में अबतक 4 लोगों की मौत की खबर है। आपदा विभाग के सचिव एस सुरेश कुमार ने बताया कि ये मौतें डूबने या दीवार ढहने या बाढ़ के पानी में सांप के काटने से हुई है। राहत आपदा प्रबंधन मामलों के मंत्री जावेद खान ने बताया कि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में 150 से ज्यादा ग्राम प्रभावित हुए हैं व 58 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने जलपाईगुडी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा कालचीनी, चिटमहल, कुमारग्राम, फुलबाड़ी और डाबग्राम प्रभावित हुए हैं। खान ने कहा कि प्रभावित जिलों में 43 राहत शिविर लगाए गए हैं। बाढ़ का पानी भरने के कारण अस्थाई रुप से विस्थापित लोगों को यहां राहत सामग्री मुहैया करायी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम और भूटान में हो रही भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में पानी भर रहा है। ज्ञात रहे कि इस राज्य में बाढ़ के कारण बदहाल स्थिती कोई नई बात नहीं है। गुजरे साल भी इस राज्य के 12 ज़िलों में लगभग 37 लाख लोग प्रभावित बाढ़ से प्रभावित हुए थें। खैर जो भी हो राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी अधिकारी व राहत आपदा विभाग बाढ़ की स्थिती पर नजर रखे हुए है और कहा जा रहा है कि सरकारी तंत्र किसी भी स्थिती से निपटने के लिये तैयार है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •