फेसबुक पर सच बताना पड़ा मंहगा

कोलकाता। लगता है कि इस राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी पर भी रोक है। जो भी व्यवस्था की पोल खोले उसका दमन कर दो। स्वास्थ्य विभाग की पोल एक फेसबुक पोस्ट के जरिए खोलने वाले राज्य के एक सरकारी डॉक्टर को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने निलंबित कर दिया। बता दें कि डॉक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट में अधिकारियों के द्वारा डेंगू से संबंधित तथ्यों को छुपाने का जिक्र किया था और इसी को लेकर डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में हर दिन डेंगू और अज्ञात बुखार से एक तरफ कई लोग मर रहे हैं तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अलग ही तर्क-वितर्क कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि पिछले 35 दिनों में डेंगू से होने वाली 19 मौत के बाद से मृतकों की संख्या नहीं बढ़ी है। इतना ही नहीं विभाग ने डेंगू पनपने के लिए लोगों का राज्य से बाहर यात्रा पर जाने को जिम्मेवार ठहराया है। इसी क्रम में विपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तथ्यों को छुपाने के आरोप में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसी के जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के कारणों को लेकर ये कहानी बता दी साथ ही राज्य सरकार ने मौसम को भी इसका जिम्मेवार बताया। अब बताया जाता है कि एक डॉक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट में अधिकारियों के बारे में डेंगू के फैलने से संबंधित तथ्यों को छुपाने का जिक्र किया था जिसके बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने इस कारण पर एक सरकारी डॉक्टर को निलंबित कर दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डेंगू को लेकर पहली बैठक के बाद कहा था कि कोलकाता, हावड़ा व साल्टलेक में डेंगू के लिए केंद्र जिम्मेवार है। क्योंकि, मेट्रो निर्माण, केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में सही से सफाई नहीं होने की वजह से डेंगू फैल रहा है। इसके बाद जब उन्होंने डेंगू के लिए मौसम को जिम्मेवार बताया था। साथ ही कुछ कार्पोरेट घरानों पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया था। मृतकों के परिजनों का कहना है कि राज्य सरकार ने जो तर्क दिया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। क्योंकि, वे लोग कहीं नहीं गए थे और डेंगू से पीड़ित होकर मरे हैं। कांग्रेस नेता रीजू घोषाल का कहना है कि सरकार अपनी विफलताओं को ढकने के लिए नई-नई कहानी गढ़ रही है। माकपा नेता राबिन देव ने भी कटाक्ष किया कि सरकार पूरी तरह से विफल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तो मुंबई घूमकर आई हैं क्या उनकी भी जांच नहीं होनी चाहिए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •