दो अलग घटनाओं में एक घायल, चालक गिरफ्तार

कोलकाता । महानगर कोलकाता में चक्कों के बेकाबू रफ्तार जहां आम लोगों के लिये सरि दर्द है वहीं वाहन चालकों की कथित गुम्डई के कारण आम यात्री बेचारा भी बन रहा है। दे अलग घटनाओं में जहां एक राहगीर घायल हो गया वहीं एक यात्री को वाहन चालक ने अपने हाथों से धो दिया। वावजूद व्यवस्था जैसे मूक बनी हुई है। सोमवार को भी कोलकाता के सॉल्टलेक में बेपरवाह तरीके से गाड़ी चलाने के कारण एक राहगीर घायल हो गया। घटना सुबह 9.30 बजे साल्टलेक के डीडी ब्लॉक के इंदिरा भवन के सामने से त्रिपुरा भवन का एक कर्मी रास्ता पार कर रहा था। इसी समय सिटी सेंटर से करुणामयी की ओर जा रही एक होंडा सिटी गाडी ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है। विधाननगर थाने की पुलिस ने गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इधर  बालीगंज में एक यात्री से मारपीट के आरोप में एक पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की रात गरफा के रामलाल बाजार से ऑटो चालक देवाशीष पाल को गडयाहाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात अपने नाती के साथ रामलाल बाजार के निवासी शांत साहा अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि ऑटो चालक उनके नाती से शरीर में स्पर्श कराते हुए ऑटो लेकर निकला। इसका विरोध करने पर ऑटो चालक ने उन्हें रास्ते में गिराकर बेधड़क पीटा,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •