कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के कुलपी थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 117 पर आज सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों के नाम प्रताप नैया (22) और राजा (21) है। दोनों युवक कुलपी थाने के करंजली के निवासी बताये जा रहे है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार दक्षिण 24 परगना के कुलपी थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 117 होकर काकद्वीप से कुलपी की ओर जा रहे थे। उसी समय दोनों मोटरसाइकिलों ने नियंत्रण खो दिया और एक कार के पिछले हिस्से से जा टकराई। दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कुलपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 117 पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही कुलपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को सामान्य किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •