अमृतसर।  पंजाब के अमृतसर इलाके से व्यापक तौर पर मादक बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब के अमृतसर सेक्टर से आज 21 पैकेट हेरोईन बरामद किया है। जवानों ने इसके अलावा एक विदेशी शाटगन तथा तीन कारतूस भी बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ के प्रत्येक पैकेट का वजन एक एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 105 करोड़ रुपये आंकी गयी है।सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक अनील पालीवाल ने आज यहां बताया कि अमृतसर सेक्टर के नारली सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों की संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों ने अचानक देखा कि तस्करों ने सीमा सुरक्षा घेरा के निकट आकर कुछ पैकेट दूसरी तरफ फेंकना शुरू किया।पालीवाल ने बताया कि इस पर जवानों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और ललकारा तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की इस पर तस्कर मौके से भाग गए।महानिरीक्षक ने बताया कि आज सुबह जब मौके की तलाशी ली गयी तो वहां से 21 पैकेट हेरोईन के अलावा इटली में बनी एक शाटगन तथा पाकिस्तान में बना तीन कारतूस भी बरामद किये गये।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •