मुख्य आरोपी सह छह गिरफ्तार

कोलकाता। सॉल्टलेक के एक व्यवसायी अमरनाथ चक्रवर्ती के मकान में बिते दिनों हुए डकैती कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है । उक्त मामले में घटना के मुख्य आरोपी सह 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड उक्त व्यवसायी के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार का रसोईया सीताराम दास है। पुलिस व सूत्रों ने बताया कि रसोईया सीताराम दास ने ही डकैती का प्लान तैयार किया और सॉल्टलेक में लोगों के घरों में काम करने वाले तीन और लोगों को वारदात की योजना में साथ लिया। यहीं नहीं । सीताराम ने तीन आटो चालकों लेकर यानी कुल सात लोगों की टीम तैयार कर वारदात को अंजाम दिया था।  पुलिस का कहना है कि डकैती को अंजाम देने वालों में कोई भी पेशेवर अपराधी नहीं है। बस लालच के लिये उन्होंने उक्त अपराध को अंजाम दिया था।   ज्ञात रहे कि 8 जुलाई को सॉल्टलेक में शाम ढ‍‍‍लते ही डकैतों के एक दल वारदात को अंजाम दिया था। घटना साल्टलेक के सीइ ब्लॉक के 160 नंबर फ्लैट निवासी व्यवसायी अमरनाथ चक्रवर्ती के मकान की है। डकैतो ने महिलाओं को बंधक बना कर लूटपाट किया था। सात डकैतों के एक गिरोह ने आधे घंटे तक घर में लूटपाट की, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। डकैत 10 भरी सोने के  आभूषण, 50 हजार रुपये समेत कई कीमती सामान अपने साथ ले गये थें।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •