सासाराम।  बिहार के सासाराम जिले में बुधवार को स्थानीय अदालत के बाहर खड़ी बाइक में धमाके की घटना घटी है। घटना में एक व्याक्ति की मौत होने व तीन लोगों के घायल होने की खबर है।   जानकारी के मुताबिक, यह धमाका एक बाइक की डिग्गी में रखे गए बम के ब्लास्ट होने के कारण हुआ। इससे पहले मार्च महीने में भी इस कोर्ट में धमाका हुआ था। उस वक्त भी कई अधिवक्ता इसमें घायल हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर के बाहर एक बाइक की डिक्की में बम रखा था। उसी में ब्लास्ट हुआ है। हालांकि इसमें किसका हाथ है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।  मार्च महीने में जो ब्लास्ट हुआ था उसमें नक्सलियों का हाथ बताया गया था। सासाराम के अलावा बिहार के छपरा सिविल कोर्ट में भी धमाका हो चुका है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •