सुमन साहा

कोलकाता। सोनारपुर थाने की पुलिस ने हेरोईन तस्करी के मामले में तीन लोगों को इलाके के गोघाट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मुर्शिदाबाद निवासी कशीबुल अंसारी, नदिया निवासी लुतफुल मोल्ला व स्थानीय निवासी अजिबर अली शेख है। इनके पास से पुलिस ने 200 ग्राम हेरोईन बरामद किया है। जिसका मूल्य लगभग ढाई लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस व लोगों ने बताया कि सोनारपुर के गोघाट के निवासी अजिबर अली शेख कई साल के बाद जेल से आया था और फिर मादक पदार्थ की तस्करी व सप्लाई में लग गया था। पुलिस व स्थानीय लोगों मादकों की रोकथाम के लिये रविवार को ही एक बैठक की गई थी। जिसमे पुलिस को लोगों ने सहयोग देने का वादा किया था। जैसे ही लोगों को पता चला कि अजिबर अली शेख को हेरोईन देने के लिये दो लोग आये हैं लोगों ने उन पर नजर रखना शुरु कर दिया। इधर ताक में बैठी पुलिस ने उक्त तीन लोगों को दबोच लिया।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •