कोलकाता। पुलिस ने बारह वर्षीय एक नाबालिका लड़की के साथ के दुष्कर्म आरोप में एक युवक जाकीर अली सरदार (35) को मंगलवार की सुबह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया घटना दक्षिण शहरतलीय बांसद्रोनी इलाके में 10 जुलाई की शाम पांच बजे के लगभग घटी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पेशे से लोगों के घर मशाला सप्लाई करता था। घटना के दिन वह उक्त बालिका के घर आया तब घर में कोई नहीं था।आरोप है कि जाकीर ने कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी जब पीड़िता के घरवालों के लगी तो उन्होंने आज मामले की शिकायत पुलिस थाने में की। शिकायत मिलने का बाद ही पुलिस ने जाकीर को गिरफ्तार किया है व पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा। उक्त घटना को लेकर इलाके के लोगों में अब हॉकरों के खिलाफ भी रोष व्याप्त है। स्थानीय कुछ लोगों ने बात करते हुए आरोप लगाया कि आखिर हमलोग किसके उपर विश्वास करें। आमतौर तौर हम उन तमाम हाकरों पर आंख मुंदकर भरोसा करते हैं जो हमें दैनिक उपभोग के सामान बेचते हैं । लेकिन उक्त घटना ने हमलोगों की चिताएं बढ़ा दी है। उक्त मामले पर पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •