नादिया। राज्य में सड़क हादसों में लोगों की मौत का क्रम जारी है। हर रोज सड़क हादसे में सड़के खून से रंग रही है। नादिया जिले के कृष्णानगर थाना अंतर्गत नवद्वीप मोड़ पर आज सुबह यात्रियों से भरी बस तथा लॉरी में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गयी तथा कई यात्री घायल हो गए। मृत यात्रियों के नाम प्रशांत दास, परिमल प्रामाणिक और युनूस शेख बताया जा रहा है। घायलों को शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे के करीब यात्रियों से भरी एक निजी बस कृष्णानगर से तारकेश्वर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कृष्णानगर थाना अंतर्गत नवद्वीप मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गया। उसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल लोगों शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सुबह हुए भयानक हादसे के कारण नवद्वीप मोड़ पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में कृष्णानगर थाना की पुलिस ने स्थिति स्वाभाविक किया।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •