उग्र भीड़ ने आरोपी के घर पर की तोड़फोड़ व आगजनी
वारदात की आरोपी महिला गिरफ्तार

बीरभूम। शांतिनिकेतन इलाका आज एक मासूम बच्चे को अगवा करने व फिर उसकी हत्या की घटना को लेकर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मृत बच्चे का नाम शिवम ठाकुर (5) बताया गया है। मृत के पड़ोसी पर बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि रविवार को घर से निकलने के बाद बच्चा शिवम ठाकुर लापता हो गया था।आज उसका शव पड़ोसी के घर की छत से बरामद किया गया। कथित तौर पर पड़ोसी ने बच्चे की हत्या कर दी उसके बाद स्थिति उग्र हो गई। बाद में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच पर आरोपी रूबी खातून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व स्थानीय लोेगों की माने तो रविवार की सुबह पांच वर्षीय शिवम ठाकुर अपनी मां से पांच रुपये लेकर घर के सामने वाली दुकान से बिस्कुट लेने गया तो जरुर लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। कई जगहों पर तलाशी नहीं ली गई। शांतिनिकेतन इलाके में बच्चे के लापता होने की घटना को लेकर लोग चिंता में पड़ गये। तमाम जगहों पर बच्चे को तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिला। शिवम को तलाशने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बच्चे को खोजने के लिए कई जगह तलाशी ली। आखिरकार आज सुबह बच्चे की लाश उसके ही एक पड़ोसी के घर की छत पर मिला। बच्चे की लाश घर की टिन की छत पर बोरे में बंद पाया गया। बंद बोरे को देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। उसके बाद उसमें से शिवम का शव बरामद किया गया। मामले की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई है और शव को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद तो लोग जैसे उग्र हों गये। गुस्साई भीड़ ने आरोपी पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी व पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •