प्राथमिक जांच में पुलिस को खुदकुशी का अनुमान

Adv.

कोलकाता। टेंगरा इलाके में आज तब लोगों में सनसनी फैल गई जब के बहुमंजिला इमारत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। लालबाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार घटना टेंगरा थानांतर्गत 54/10  डीसी दे रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत की है। पुलिस ने बताया कि, जहां आज दोपहर लगभग 2 बजे इमारत के 13वें तल्ले से एक महिला बबिता कनोरिया (37) ने छलांग लगा दी। हादसे में घायल महिला को घायल अवस्था में एनआरएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे महिला ने अचानक 20 मंजिला इमारत के 13 वे तल्ले पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। हादसे में महिला को गंभीर चोट आई। आनन फानन में उसे उद्धार कर अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला अपने पति अचल कनोरिया और दो बेटियों के साथ रहती थी। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला ने खुदकुशी की है। लेकिन बबिता कनोरिया ने खुदकुशी क्यों कि है, इसका कारण खबर के लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था। पुलिस की माने तो पुलिस उक्त मामले में मृतका के पति सह रिश्तेदारों से पूछताछ कर सकती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर सकती है कि क्या महिला मानिसक तनाव में थी या फिर वह किसी रोग से पीड़ित थी। बहरहाल महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •