कोलकाता। ममता बनर्जी के कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी और मुख्य अल्पसंख्यक चेहरा फिरहाद हकीम पर चुनाव वाले दिन भी प्रचार नियमों का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा है। दावा है कि मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए ममता बनर्जी की तस्वीर लगाकर उनके पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से की।इधर हकीम पर आरोप है कि मतदान केंद्र के आसपास घूम घूम कर लोगों को ममता के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया है। गुरुवार को सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और इसलिए इन दोनों ही मंत्रियों के इस कथित बर्ताव की वजह से प्रचार के नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है जिस पर रिपोर्ट भी तलब की गई है। इधर भाजपा के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। सुब्रत मुखर्जी ने शेक्सपियर सरणी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उनका ट्विटर एकाउंट हैक किया गया था। उन्हें ट्वीट करने नहीं आता है। दूसरी और हकीम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हार का बहाना ढूंढ रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •