हावड़ा। एक नव विवाहित जोड़े के फौरी अरमान तब धरे के धरे रह गये जब सुहागरात से ऐन पहले ही दुल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला। जी हां, घटना हावड़ा के दासपाड़ा स्थित बागपाड़ा की है। वैसे दुल्हे को अस्पताल जाना पड़ा लेकिन दुल्हन और उसके ससुराल वाले को होम कारेंटाइन कर दिया गया।
कोरोना शिकार युवक दासनगर पुलिस स्टेशन में सिविक वालंटियर है। सिविक वालंटियर के शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन प्रशासन ने उसे कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नमूने का परीक्षण कराने का निर्देश दिया था। कुछ दिनों पहले ही सिविक वालंटियर हावड़ा अस्पताल में एक नमूना देकर आया था।इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि सिविक वालंटियर का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिविक वालंटियर के दोस्तों व शुभ चिंतकों ने मंदिर में सिविक वालंटियर का विवाह करवाया और फिर दुल्हा-दुल्हन को घर लेकर आये लेकिन अस्पताल से मिली रिपोर्ट ने फौरी तौर पर अनमानों पर पानी फेर दिया। वालंटियर की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उक्त घटना पर लोगों ने नव दम्पति से सहनाभुति प्रकट करते हुए कहा कि युवक के घर वाले शादी के लिये तैयार ही नहीं थें काफी मान मनौव्वल के बाद शादी हुई तो दुल्हा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •