जाकिर अली
हुगली। बंद से आज हुगली जिला भी बेअसर नही रहा और बंद के दौरान यहां भाजपा व माकपा के समर्थकों के बीच भिड़त हुई। हुगली जिले के मोगरा में आज सुबह माकपा समर्थकों पर जबरन बंद करवाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि माकपा समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और अवरोध करने लगे व दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिये दबाव देने लगे जिसका भाजपा समर्थकों ने जोरदार तरीके से विरोध किया तो दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई। स्थानीय मंडल के भाजपा अध्यक्ष संदीप साधुखां ने बंद का विरोध करते हुए बंद समर्थकों को वापस जाने को कहा तो तनातनी हुई। पुलिस ने आकर बंद समर्थकों को हटाया तब कही जाकर मामला शांत हुआ। संदीप साधुखां ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी को भी जबरन बंद के लिये मजबूर नहीं किया जा सकता है और हमने इसका विरोध किया तो माकपा के लोग दबंगई पर उतर आये। आज माकपा इस राज्य में बिते समय की बात हो गयी है। लोगों ने माकपा को खारिज कर दिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •