संजय तिवारी
कोलकाता/दुर्गापुर। बंगाल में भाजपा की सरकार के निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिस तरह से श्रमिक भारतीय जनता मजदूर सेल से जुड़ रहे हैं यह अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। उक्त बात आज प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राज कमल पाठक ने कही ।वह आज आसनसोल के दुर्गापुर में गोपाल मैदान स्थित एक सभा में बीजेएमसी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। वही बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि राज्य में जिस तरह से श्रमिकों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है इससे राज्य में भाजपा सरकार का बनना तय है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सरकार ,राष्ट्रीय सचिव लालजी चौधरी, राज्य सचिव शेखर कोले, आशीष मंडल, गोरा वजीर, बबलू बाला सहित चंद्रकांत राठौर श्यामल दा भोलानाथ, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह ने अपनी बात कही।इस दौरान बीजेएमसी ने 450 लोगों को कम्बल भी बितरित किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •