मंत्री व मेयर फिरहाद ने किया चुनाव प्रचार

फिरोज आलम
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय ने पोर्ट अंचल में धुंआधार रोड शो किया जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। इस रोेड शो में खुद कोलकाता नगर निगम के मेयर व मंत्री फिरहाद हाकिम शामिल हुए व उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय के लिये जनता से वोंट मांगा। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय का रोड सो वार्ड 133, 134 व 135 में हुआ। इस दौरान स्थानीय बोरो चेयरमैन रंजीत शील, पूर्व बोरो चेयरमैन मो. इकबाल (मुन्ना) व स्थानीय वार्ड134 के युवा पार्षद शम्स इकबाल अनिल इस रोड शो में माला राय के साथ रहें। फिरहाद हाकिम ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में हिंदी भाषियों से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। राज्य में सभी भाषा, धर्म और संप्रदाय के लोगों को समान अधिकार दिये गये हैं। राज्य में समग्र विकास के लिये तृणमूल ही प्रतिबद्ध है। दक्षिण कोलकाता लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला राय का स्वागत हर वार्ड में फूलों की वर्षा कर की गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •