कोलकाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गार्डेनरीच स्थित बत्तीकल अकादमिक एण्ड सोशल सर्विस के द्वारा कोरोना वरियर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान कोरोना काल में समाज की धारा में सेवा कार्य के लिये ओसी गार्डेनरीच राजीव दे, डा. रमेश रजक सहित विभिन्न पुलिस कर्मियों व डाक्टरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ नौसाद आलम,मो. रहिस, सबा इकबाल व अन्य ने अपनी बात कही।इस दिन देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों के इसके सेलिब्रेशन का उत्साह देखा गया। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न अपने-अपने तरीके से फैमिली के साथ मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया में पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले जांबाजों को सलाम किया है और शुभकामनाएं दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •