जाकीर
हुगली। इलाका दखल को लेकर तृणमूल के ही दो गुटों के बीच संघर्ष के कारण हुगली जिला स्थित पुरसुरा का घोलदिगरुई ग्राम में जहां जमकर मारपीट की घटना घटी वहीं आगजनी भी की गई। यहीं नहीं संघर्ष के दौरान केई घरों में तोड़फोड़ की गई व खलिहान में आग लगी दी गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि तृणमूल के ही दो गुटों के बीच इलाका दखल करने को लेकर संघर्ष की घटना घटी है।
यहीं नहीं घटना के बाद पथावरोध कर रहें लोग पुलिस से बी भिड़ गये और फिर पुलिस पथावरोधकारियों के बीच धक्का मुक्की की घटना भी घटी। आरोप है कि पुलिस को स्थिती को काबू में लाने के लिय लाठीचार्ज कर ना पड़ा। जिसमे कई लोग घायल हुए हैं। मामले पर पुरसुरा ब्लाक तृणमूल अध्यक्ष जायदेव जाना का काहना है कि हमारे दल का ही छात्र नेता कहे जाने वाला गोपाल राय आज अलग थलग है। ऐसे में इलाका पर दखल के लिये माकपा के लोगों का इस्तेमाल कर रहा है। हमलोग पार्टी के निर्देश को मानते हैं और घटना की जानकारी भी दल को दी गई है।
संघर्ष व आगजनी की घटना को लेकर इलाके में तनाव है व पुलिस की गस्त लगा रही है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •