घटना में कारोबारियों ने जताई साजिश आशंका
अगलगी में एक व्यवसायी झुलसा

कोलकाता। महानगर कोलकाता में फिर अगलगी की घटना घटी है। दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डन के प्रिंस गुलाम मुहम्मद शाह रोड में आज तड़के लॉर्ड्स मार्केट में में भीषण आग लगने से कम से कम 17 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। अग्निशमन अधिकारी ने बताया आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग तड़के चार बजे लगी थी। रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग तेजी से इलाके में फैल गयी। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से आस पास के कई अन्य झुग्गियों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। आग लगने के कुछ समय बाद तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने आज बताया कि घटना में धनंजय पाणी नाम का एक कारोबारी आग की चपेट में आने थोड़ा बहुत झुलस गया है। उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां की दुकानों से आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार भर गया था। इधर एक के बाद एक अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और मार्केट को चारों तरफ से घेरकर आग को काबू करने की कोशिश शुरू की गई। आखिरकार दो घंटे बाद सुबह छह बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। बात करने पर स्थानीय कारोबारियों ने आशंका जताई है कि साजिश के तहत आग लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •