गिरफ्तार को जेल हिरासत में भेजा
खाने का लालच देकर किया मुंह काला
दो में एक बच्ची का परिवार आया सामने

फिरोज आलम
कोलकाता। आज सुबह जब देश भर के लोग जहां हैदराबाद कांड में चारों आरोपियों को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराये जाने की खबर सुन रहे थे ठीक पोर्ट अंचल भी में एक मासूम छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से उत्तेजना फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोर्ट अंचल के हरि मोहन घोष रोड इलाक संलग्न पी-103/1, तारातल्ला रोड के एक कथित हाल के बाथरुम में उक्त घटना गुरुवार की रात घटी। आरोप है कि उक्त हाल में वहां एक युवक शेख दानिश (19) उर्फ फेंकू ने बस्ती की छह व आठ साल की दो बच्चियों को खाना देने के बहाने बुलाया व दुष्कर्म किया। मामले पर देर रात तक हंगामा होता रहा तब कही जाकर पुलिस हरकत में आयी। वैसे पुलिस सूत्रों ने एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की बात को स्वीकारा है और बच्ची के परिजनों ने गार्डेनरीच थाने में आज शिकायत दर्ज कराया है। गार्डेनरीच थाने में दर्ज की गयी शिकायत का केस न. 335 है। पुलिस ने भी एक एक और छह वर्षीय बच्ची के साथ उक्त घटना की पुष्टी की है। पुलिस ने अगलगा बस्ती निवासी व आरोपी शेख दानिश को आज गिरफ्तार कर लिया है। दानिश को भारतीय दण्ड विधान की धारा 376 व पाक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दानिश को आज पुलिस द्वारा अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। उक्त घटना को लेकर इलाके में तनातनी है और आमलोगों में आरोपी के खिलाफ गुस्सा है। बहरहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •