रौनक कुमार शंकर

खड़गपुर। फलकनामा एक्सप्रेस 12704 डाउन से रेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 16.5 किलो चांदी बरामद किया है। जीआरपी के अनुसार बरामदगी खड़गपुर स्टेशन में हुई। इस दौरान रेल पुलिस ने फलकनामा एक्सप्रेस के एक यात्री अशोक भंडारी के पास चांदी की पांच सिल्लियां बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में अशोक भंडारी को गिरफ्तार किया गया है जोकि उत्तर 24 परगना का निवासी है। अशोक उड़ीसा के बरहमपुर से उक्त 16.5 किलो चांदी लेकर आ रहा था। बाहरहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •