केसरिया रंग से सराबोर हुए भाजपा समर्थक

8838

फोटो- पुषन चक्रवर्ती

8768

भगवा जीत पर थोड़ा सा…

52a

मोहे रंग दे केसरिया रंग…।

jhum

जरा सा झूम लूं भगवा धून…

कोलकाता।BJP vicktor.jpg2 जैसा की उम्मीद की जा रही थी। ठीक वैसा ही हुआ। गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह आज देखने के लायक था। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से लेकर राज्य भर में जीत के जश्न पर गाजे बाजे से लेकर जुलूस का दौर चलता रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि चुनाव नतीजे का असर बंगाल पर भी पड़ेगा तथा यहां भाजपा आने वाले दिनों में और शानदार प्रदर्शन करेगी। गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने से बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। यहां प्रदेश कार्यालय तथा अन्य भाजपा कार्यालयों में उत्साह का माहौल रहा।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि चुनाव नतीजे का असर बंगाल पर भी पड़ेगा तथा यहां भाजपा आने वाले दिनों में और शानदार प्रदर्शन करेगी। bhagप्रदेश भाजपा कार्यालय मुरलीधर सेन लेन हो हर जगह उल्लास का माहौल नजर आया। बड़ाबाजार सेलेकर मटियाबुर्ज, महेशतल्ला व पोर्ट अंचल, दमदम, नौहाटी हर जगह भगवा खेमे में उत्साह से सराबोर दिखें भाजपा खेमे में होली और दिवाली का माहौल दिखा। प्रदेश ओबीसी मोर्चा के द्वारा भी पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया व राहगीरों में मिठाईयां बांटी गई। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पाल, इंदिरा साहा, सत्यजीत गुप्ता व भोला प्रसाद जायसवाल ने मीडिया कर्मियों से बातजीत में उक्त जीत को लोकतंत्र प्रसाद बताया। इधर गार्डेनरीच, मटियाबुर्ज, महेशतल्ला में भी जमकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान पार्टी के महेशतल्ला मंडल महामंत्री भगवानजी झा सहित ओबीसी मोर्चा के राकेश वर्मा आदी ने अधिकारिक जीत से पहले ही एक तरह से गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। जबकि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, बस्ती उन्नयन सेल के नेता, क्रमी समर्थक भी जश्न में डूबे रहें। बड़ाबाजार के हरिसन रोड में भाजपा के लोगों की भीड़ के कारण समसामयिक तौर पर ट्राफिक भी जाम हो गया। जहां जमकर केसरिया गुलाल उड़ाया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •