पुलिस को दिया आरोपी पत्नी ने नया बयान
पुलिस को आरोपी के सहयोगी की तलाश

कोलकाता। न्यूटाउन के बीबी ब्लॉक में रहने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रजत कुमार दे की रहस्यमय मौत मामले में रजत की पत्नी अनिन्दिता पाल ने अपना अपराध स्वीकार किया है कि उसने ही अपने पति की हत्या की थी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या मोबाइल फोन के चार्जर के तार से की। पति के गले में तार फंसा कर उसने कस दिया जिसके कारण रजत की मौत हो गई। पिछले हफ्ते अपने पति की हत्या करने वाली अनिन्दिता पाल ने पुलिस को इसके पीछे की वजह बताई। अनिन्दिता पाल ने बताया कि उसका पति उसका आए दिन यौन उत्पीड़न करता था। न्यू टाउन स्थित आवास में रहने वाला दंपती पेशे से वकील था। मृतक की मत्नी ने कहा कि पिछले हफ्ते मेडिकल सलाह के खिलाफ जाकर उसके पति ने उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की जिससे गुस्से में आकर अनिन्दिता पाल दे ने पति रजत दे की हत्या कर दी। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला ने दावा किया है कि उसका पति शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न करता था। इस वजह से दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गईं। रविवार को इसी तरह की एक हरकत पर अनिन्दिता पाल ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि हम उसके बयानों की जांच कर रहे हैं क्योंकि वह कई बार अपने बयान बदल चुकी है।’ इसी के साथ पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है कि उसने अकेले ही इस अपराध को अंजाम दिया था या फिर किसी ने उसकी मदद की थी। अनिंदिता के वकील चंद्रशेखर बाग ने बताया, ‘अनिन्दिता पाल के पति ने उसका यौन शोषण किया था। दो महीने पहले, उनकी फैलोपियन ट्यूब की सर्जरी हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी लेकिन रविवार को रजत ने अनिंदिता के साथ जबर्दस्ती की थी।’ अनिन्दिता

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •