जाकिर अली
हुगली। राज्य भर में अगलगी का क्रम थमा नही है। अब हुगली जिले में स्थित डालडा फैक्ट्री मैदान में आग लगी गयी। मिली जानकारी के अनुसार ये आग यहां कचरे के ढेर में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाडिय़ां मौके पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों के बारे में अधिकारिक तौर पर फिलहाल अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग देखते ही देखते भीषण हो गई और आग की गगनचुम्बी लपटें उठने लगी। पूरा इलाका काले धुएं से ढक गयाऔर लोगों में दहशत फैल गैई। आरोप है कि यह डालडा फैक्टरी मैदान कूड़ा जलाती है तमाम बार लोग इसका विरोध कर चुके है लेकिन यहां रोज ही कूडा जलाया जाता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •