मुख्यमंत्री सहित ने विरोधियो ने भी शोक प्रकट किया
विस में हर पार्टी के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का बुधवार की सुबह कोलकाता के साल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल निधन में हो गया। हैदर 73 साल के थे और हावड़ा के उलुबेड़िया पूर्व विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के विधायक थे। आईपीएस अधिकारी रह चुके हैदर अजीज सफवी वर्ष 2011 से 2016 तक ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके थे। वे राज्य अग्निशमन विभाग के पूर्व डीजीपी थे और 2016 में जब राज्य की सत्ता पर तृणमूल कांग्रेस दोबारा काबिज हुई तब वे विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। बिधाननगर स्थित अपने आवास पर वह लंबे समय से इलाजरत थे। मंगलवार की रात उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सॉल्टलेक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। वे राज्य के बड़े नेताओं में शुमार किये जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया और लिखा, “हैदर अजीज के निधन की खबर से मैं काफी दुखी हूं। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।लंबे समय से राज्य के दिग्गज नेतृत्व में वे शुमार थे और काफी सम्मानित व्यक्ति थे। उनका जाना निश्चित तौर पर एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों, दोस्तों, शुभचिंतकों और उनसे जुड़े हर किसी के प्रति सांत्वना व्यक्त करती हूं। इस दुख की घड़ी को सहना बहुत मुश्किल है।” यही नही विरोधी दल के नेता सुजन चक्रवर्ती सहित कांग्रेस के नेताों ने भी इनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •