मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
इस बार लड़को ने मारी लड़कियों के मुकाबले बाजी
मेदिनीपुर जिले का सबसे बेहतर प्रदर्शन
परिणाम सफलता का प्रतिशत 84.49 रहा

फिरोज/जाकीर
कोलकाता। माध्यमिक परीक्षा के परीक्षाफल बुधवार को घोषित किये गये। राज्य में माध्यमिक परीक्षा में कुल 85.49 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। राज्य की संजीविनी देबनाथ ने टॉप किया है।जबकि दूसरे स्थान पर सरशेंदु साहा और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मयूराक्षी साहा, निलाबजा दास और मृणमोय मंडल रहे हैं। लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर रहा है। पूरे राज्य में टॉपर रही संजीवनी ने बताया कि वह यह मुकाम हासिल करेंगी, ऐसी उन्हें आशा नहीं थी। उसने बताया कि मुझसे जितना हो सका, मैंने परिश्रम किया। कूचबिहार के सांसद पार्थ प्रतीम राय संजीवनी को बधाई देने उसके घर पहुंचे। राज्य में मेदिनीपुर जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। यहां 96.13 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर दूसरे और महानगर कोलकाता तीसरे स्थान पर रहा है। इस वर्ष 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 8,99,564 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राएं थीं। माध्यमिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरू हुई थी और 16 अप्रैल को खत्म हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के 77 दिनों बाद परीक्षाफल घोषित हुए। इस वर्ष 10,84,178 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष सफलता का प्रतिशत 84.49 रहा जबकि पिछले साल यह 85.67 प्रतिशत था। पिछले वर्ष राज्य के माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किए गए थे। 2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था। माध्यमिक परीक्षा में भाग लेने वाले व पास करने वाले सभी परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। ममता ने ट्वीट किया, माध्यमिक परीक्षा में भाग लेने वाले और पास करने वाले सभी परीक्षार्थियों को मेरी आंतरिक शुभकामनाएं। आपके बेहतर भविष्य और सफलता के लिए भी शुभकामना देती हूं। आपके शिक्षकों और परिजनों के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित कर रही हूं।इधर हुगली जिले के मगरा के उत्तमचन्द्र हाई स्कूल के छात्र सौत्रिक सूर एवं सिंगुर के महामाया स्कूल के छात्र तन्मय चक्रवर्ती ने बुधवार को घोषित माध्यमिक के परीक्षाफल में पूरे राज्य में नौवां स्थान प्राप्त कर हुगली जिले का मान बढ़ाया| इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में सौत्रिक एवं तन्मय सहित कुल 11 छात्र-छात्राओं ने 681 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है| सौत्रिक ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में उसे और भी बेहतर परिणाम की अपेक्षा थी| परीक्षा की तैयारियों के लिए उसने 8 प्राइवेट शिक्षकों का सहारा लिया था| सौत्रिक ने अपने माध्यमिक परीक्षाफल का श्रेय अपने माता पिता को दिया है| सौत्रिक के पिता पेशे से शिक्षक हैं एवं उसकी माँ गृहणी हैं| भविष्य में सौत्रिक अपनी बहन की ही तरह डाक्टर बन कर समाज के काम आना चाहता है| नालीकुल इलाके का निवासी तन्मय भी भविष्य में मेडिकल साइंस लेकर पढ़ना चाहता है एवं डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है| पढ़ाई-लिखाई के अलावा तन्मय को खेल देखना पसंद हैं| तन्मय के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि उसकी माँ गृहणी है|

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •