गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

बर्दवान।जब दुनियां की बात छोड़ दें तो इस देश में रास्ते पर कबाड़ चुनने वालों से लेकर खेतो में काम करने वाले लोग मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिये दुनिया के हाल हकिकत को एक दुसले से साझा कर रहे हो । तब इसी दौर में झाड़-फूंक के नाम महिलाओं का यौन उत्पीड़न की घटनाएं सवाल पैदा कर रही है की हम किस दुनियां की ओर कदम बढ़ा रहे है। जी हां, पर एक किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोप एक युवक पर लगा है। सोमवार रात घटना बर्दवान शहर के विधानपल्ली इलाके झाड़-फूंक के नाम पर एक किशोरी का यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है।ऐसे में स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की जम कर पिटाई की। आरोपी ओझा का नाम बदरूद्दीन शेख है। जानकारी के वह युवक विधानपल्ली के भांगा मस्जिद के पास रहता है और वहीं झाड़-फूंक करता है। सोमवार शाम एक महिला अपनी बेटी को उसके पास झाड़-फूंक करवाने ले गयी। आरोप है कि युवक उसकी बेटी को एक अलग कमरे में ले गया और उसकी मां को बाहर बैठा दिया। कुछ देर बाद कमरे से किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसकी मां को कुछ समझते देर नहीं लगी। इसके बाद यह खबर चारों ओर फैल गई। घटना की जानकारी पाकर लोग वहां इकट्ठा हो गये। किशोरी ने बताया कि युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। खबर पाकर मौके पर बर्दवान थाने की पुलिस पहुंची और युवक को किसी तरह लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •