चारो लोगों की हत्या की आशंका

कोलकाता/हावड़ा। महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में बिते चौबीस घंटे में चार अलग जगहों पर चार लोगों के शव मिलने के कारण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर जहां सवाल खड़े किये जा रहे हैं वहीं। उपरोक्त मामले में जिन अलग अलग चार लोगों के शव मिले है सबकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महानगर के गरीया से आज सुबह एक लापता व्यवसायी श्यामल राय का शव बरामद हुआ।वह सोमवार रात से लापता थे। पुलिस ने थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनारपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। श्यामल पेशे से दूध व्यवसायी थे। सोमवार रात दो बजे के करीब परिवारवालों से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी और उन्होंने बताया कि वह घर लौट रहे हैं, लेकिन वे नहीं लौटे और आज सुबह उनका शव बरामद हुआ। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किये जाने के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दुसरी घटना हावड़ा के ईश्वरत्व लेन इलाके की है । यहां केएक बरगद के पेड़ के नीचे से आज एक युवक सौरज साव (27) का शव बरामद हुआ है, स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से ही सौरज साव लापता था। सुबह बरगद के पेड़ के नीचे से आ रही बदबू महसूस कर वे वहां पहुंचे तो देखा कि सौरज का शव पड़ा हुआ है। उसके पिता राजकुमार साव ने बताया कि वह दलाली का काम करता था। कुछ दिन पहले रुपये-पैसे को लेकर एक प्रमोटर से उसका विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। तीसरी घटना बीरभूम जिले के तारापुर ग्राम की है। यहां से एक युवक हेमन्त साहा (40) का शव बरामद होने से तनाव व्याप्त हो गया। मृतक का नाम है। खबर पाकर मौके पर तारापीठ थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि उसकी हत्या की गई है। आज सुबह लोगों ने देखा कि तारापुर ग्राम के दुर्गा मन्दिर के सटे पुकुरपार में बांस की झाड़ियों में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। चौथी घटना झाड़ग्राम की है। शहर से 11 किमी की दूरी पर जतुसोल इलाके में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मंगलवार सुबह जतुसोल कनकदुर्गा राइस मिल में कुछ स्थानीय लोग जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बहरहाल चारों वारदात में पुलिस का कहना है कि जांच की रही है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •