रौनक कुमार
पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर टाउन थाने में तब सनसनी फैल गई जब थाने में ही गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी नाम उत्तम कुमार दे की मौत हो गई। जिले के एसपी आलोक राजोरिया ने उक्त घटना की पुष्टी की है। वैसे पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।बताया जा रहा है कि पुलिस सब इंस्पेक्टर उत्तम दे खड़गपुर टाउन थाने में सहायक थाना प्रभारी के तौर पर कार्यरत थे।गुरुवार सुबह वह जब ड्यूटी पर आये और सुबह 10 बजे के करीब थाने में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी थाने के बाहर थे। आवाज सुनकर वे अन्दर गये तो देखा कि उत्तम दे रक्तरंजित अवस्था में गिरे पड़े हैं। तुरंत उन्हें खड़गपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखा कि उनके सीने में गोली लगी है। उन्हें आपरेशन थियेटर ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर एसपी आलोक राजोरिया को दी गई। गोली कैसे और किस बंदूक से चली? इसका पता नहीं लग पाया है। कहा जा रहा है कि सभी पुलिस कर्मी बाहर थे तभी उन्हें आवाज सुनाई दी। पुलिस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि है कि सर्विस रिवॉल्वर अचनक गिर गई और फिऱ उसे उटाते समय अचानक गोली चल गई।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •