कोलकाता। राज्य के बदुरिया, बसीरहाट समंत कई जगहों पर हिंसा के मामले पर बुधवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगानेे की मांग की है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मंगलवार को यहां 400 अर्द्धसैन्य बल और बीएसएफ जवानों को हालात पर काबू पाने के लिए भेजा है। बीजेपी उक्त घटना के विरोध में उतर गई है। बारासात आदी कई जगहों पर सीएम ममता बनर्जी के पुतले जलाय़े गये हैं। दिलीप घोष ने कहा कि हम राज्य में अमन चैन के पैरोकार है और यहां शांति बहाली के लिये राष्ट्रपति शासन लगानेे की मांग करते हैं। कारण स्थिती बदतर हो गई है और हालात राज्य के खराब हों रहें है। उन्होंने कहा कि 7 तारीख को बीजेपी का एक प्रतिनिधि दल बादुरिया जाएगा। हमने दंगा के लिये किसी को नहीं शह दिया या उकसाया। अगर ऐसा करना था तो हम राज्यपाल के पास क्यों जाते।

Spread the love
  • 46
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    46
    Shares
  •  
    46
    Shares
  • 46
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •