16 साल बाद बदले की कार्रवाई में बहा खून

नदिया। बिते दिनों जेल से रिहा होकर आये एक व्यक्ति निमाई प्रमाणिक की हत्या बदले की कार्रवाई में कर दी गई है। घटना नदिया जिले के फुलिया बुईच की है।  पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रमाणिक शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के लगभग घर लौट रहा था तभी पावर स्टेशन के पास ही उसके उपर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया ।देर रात को स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली और प्रमाणिक का खून से लथपथ शव पाया तो लोगों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर जानकारी मिली है कि निमाई की हत्या बदले की कार्रवाई में की गई होगी. ।पुलिस ने बताया कि वर्ष 2000 में निमाई ने अपने रिश्ते के एक भी की हत्या कर की थी। उक्त मामले में निमाई को उम्रकैद की सजा हुई थी और वह जेल से रिहा होकर आया था। पुलिस का मानना है कि निमाई ने जिसकी हत्या की थी उसके घर वाले उक्त घटना का बदला लेना चाहते थें। प्रमाणिक की हत्या भी वहीं की गई है जहां उसने रिश्ते के भाई की हत्या की थी। पुलिस का अनुमान है कि निमाई की हत्या 16 साल पहले की गई हत्या के एवज में हुआ है। पुलिस का मानना है कि बदमाश कई दिनों से निमाई का पर पैनी नजर रख रहें थें । जैसे ही मौका मिला उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस द्वारा खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वैसे रविवार को भी उक्त घटना इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी हो लेकिन हत्या का बदला हत्या नहीं हो सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •