कोलकाता। इन दिनों बंगाल खबरों में बना हुआ है। फिर चाहें वह नोचबंदी के बिरोध का मामला हो या फिर  तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी का। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी और सुब्रत बक्शी ओडिशा जाएगें। वे आठ जनवरी को ओडिशा के लिए रवाना होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार,ओडिशा सहित 10 राज्यों के सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रतिवाद आन्दोलन चलाएगी। नौ जनवरी से तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस आन्दोलन का नेतृत्व सुब्रत बक्शी करेंगे। गौरतलब है कि रोजवैली कांड में सीबीआई ने सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पाल को गिरफ्तार किया है। उन्हें ओडिशा के भुवनेश्वर में रखा गया है। तापस पाल की पत्नी और बच्ची ओडिशा में ही हैं। गुरुवार को सुदीप की पत्नी नयना बंदोपाध्याय भी ओडिशा रवाना हो गईं। तृणमूल पार्टी गिरफ्तार सांसदों के साथ है,यही दिखाने के लिए शीर्ष नेतृत्व दल वहां जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पार्टी की क्या राजनीति होगी, इस बारे में ही सुदीप से बातचीत करने के लिए तृणमूल का शीर्ष नेतृत्व वहां जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •