कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना के टीटागढ़ में सोमवार तड़के पुलिस ने एक नाले से 500 रुपये के 22 पुराने नोट बरामद किया है। यह घटना उत्तर 24 परगना के  टीटागढ़  थाने के तालपुकुर बाजार की है। गौरतलब है कि सुबह-सुबह सवारी की खोज में निकले एक रिक्वा की नजर नाले में पड़े पुराने रुपयों पर पडी। घटना की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के कुछ समय बाद पुलिस के साथ बैरकपुर कमिशनरेट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से 500 के 22 नोट बरामद किए। मामले में पुलिस स्थानीयों से पूछताछ कर रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •