श्रमिकों को त्रिवेदी ने दिया सहयोग का वादा

कोलकाता। लगभग एक माह से बंद कांकीनाड़ा रिलायंस जूट मिल कई घंटे बाद खुल जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को तृणमूल भाटपाड़ा चुनाव कमेटी के चेयरमैन धरमपाल गुप्ता ने बताया कि यह मिल दिनेश त्रिवेदी के कारण ही खुल रही है। क्योकि तृणमूल हमेशा से ही श्रमिकों के समग्र विकास व बेहतरी के लिये कार्य करती आई है। गुप्ता के दावे के अनुसार दिनेश त्रिवेदी की पहल पर ही श्रम दफ्तर से लेकर चारों यूनियन, श्रममंत्री मलय घटक आदि को लेकर मिल को खोलने को लेकर बैठक का परिणाम है कि मिल खुलने की खुशी श्रमिकों के चेहरे पर साफ देखा जा रहा है। कांकीनाड़ा रिलायंस जूट मिल दो मार्च से 22 यूनियनों की हड़ताल के बाद से बंद थी। इधर जूट मिल के श्रमिकों से दिनेश त्रिवेदी ने भेंट किया और उन्हें हर स्तर के सहयोग का वादा किया।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •