मालदा। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आंधी के आगे जहां उप चुनाव में विरोधी धारासाई हों गये वहीं। तृणमूल के खिलाफ तनकर जोर आजमाने वाली माकपा में भी हालात ठीक नहीं है। माकपा ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इंग्लिशबाजार निगम के चार पार्षदों समेत 7 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया। सीपीआई (एम) के जिला सचिव अंबर मित्रा ने बताया, पारितोष चौधुरी, सुभोनिप सान्याल, बर्नाली हलदर व प्रसेनजीत घोष को पार्टी से निकाल दिया। हमारे पास सूचना आयी थी कि इन चार पार्षदों द्वारा तृणमूल कांग्रेस से करीबी संबंध बनाए जा रहे हैं।मित्रा ने आगे बताया कि हमने तीन अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसी कारण से हटाया है। पार्टी में इस तरह के कार्यकर्ताओं के लिए जगह नहीं है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •