बर्धमान/कोलकाता। जहां नोटबंदी को लेकर देश भर में लोग 2000 व 500 के नये नोटों के लिये बैंक, पोस्ट आफिस में कतार लगाये हुए हैं। वहीं रेल पुलिस ने ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से काफी संख्या में 500-1000 के नोटों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सिद्धार्थ सामंत है। डाउन ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से गिरफ्तार उस व्यक्ति के पास से कुल 41 लाख 31 हजार के 500-1000 के नोट बरामद किए गए हैं। रेल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का घर बर्धमान के माधबिहिड भूरकुंडू ग्राम में है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ सामंत वह व्यक्ति काफी संख्या में पुराने 500-1000 के नोट लेकर बर्धमान आ रहा है। वह जैसे ही बर्धमान स्टेशन पर उतरा, उसकी ताक में खड़ी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नोट संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज दिखा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •