कोलकाता। बिहार के सुपौल में बुधवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार व जानकारी के मुताबिक बस सिल्लीगुड़ी के रास्ते अजमेरशरीफ से बंगाल आ रही थी।  बस के पलटने से उस पर सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।  इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भपतियाही के सरायगढ़ के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 70 लोग सवार थे और सभी अजमेर शरीफ दरगाह से चादरपोशी कर अपने घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में ही बस पलट गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल  दिग्घी थाना रायगंज जिला दिनाजपुर के बताये जा रहे हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •