कोलकाता/नईदिल्ली।

आईसीएसई व आईएससी के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस खबर को सुनते ही जो छात्र-छात्राएं इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे, उनके चेहरे पर रिजल्ट आने के बाद उल्लास देखा जा रहा। उक्त परिणामों के आने के बाद कोलकाता का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया है। कारण 10वीं श्रेणी में आईसीएसई में बंगाल से संयुक्त तौर पर अर्क चट्टोपाध्याय व एन्द्रीला भद्र अव्वल बताये जा रहें हैं। जबकि 12वीं में आईएससी में राज्य से संयुक्त तौर पर प्रथम अर्कदेव सेनगुप्ता व कविता देसाई बताये जा रहें हैं।

वहीं महानगर कोलकाता के लॉ मार्टिनियर फॉर ब्याज के छात्र अर्क चट्टोपाध्य ने देश में तीसरा स्थान ग्रहण किया है। एन्द्रीला जोका के विवेकानंद मिशन स्कूल की छात्रा है। दोनों को 98.8 प्रतिशत क मिले हैं। जबकि 98.6 प्रतिशत क पाकर राज्य के 6 छात्र -छात्राओं ने द्वितीय स्थान पाया है।   इस साल आईसीएसई परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च, 2016 तक चली थी और इसमें 1,69,381 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा आयोजित करने वाले द कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने पहली बार लाइव इंक कैरेक्टर रिकगनेशन (एलआईसीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे नतीजे जल्द तैयार करने में मदद मिली।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •