कम हो रही है रिश्तों में विश्वास की सुगंध

कोलकाता। लोगों के रिश्तों में किस कदर से खटास आरही है इसका पता इस घटना से चलता है कि एक दामाद ने पहले अपने ससुर अनुपम दास की हत्या की और फिर खुद की जान दे दी है। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम थाना इलाके के श्रीनगर की है। एक युवक  सुमित वर्मा  ने अपने ससुर की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना के लिये पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है। बुधवार की देर रात  ढाई बजे के उक्त युवक सुमित अपने ससुराल गया और फिर धारदार हथियार से अपने ससुर अनुपम दास पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने के कारण सुमित की पत्नी भाग्यश्री भी घायल हुई है।

उक्त घटना के बाद उत्तर चौबीस परगना की पुलिस ने तिलजला के सीएल राय रोड स्थित सुमित के घर में जब पहुंची तो वह भी अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने सुमित के घर से उसका शव सिलिंग से झूलता पाया। बताया जा रहा है कि सुमित का भाग्यश्री के साथ 6 साल से सम्बंध था। एक साल पहले दोनों ने विवाह कर लिया था। लेकिन सुमित काफी समय से अपने पत्नी पर किसी का साथ सम्बंध होने का शक करता था। आरोप है कि यही कारण था कि सुमित व उसके ससुराल वालों के बीच कलह चरम पर बढ़ गई थी। पुलिस मामले की और गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •