मंगलवार को भी मंगलमय रहा मौसम का मिजाज

कोलकाता। रविवार के बाद मंगलवार को भी राज्य में मौसम मूड खुशनुमा रहा और सुबह को हुई फिर बारिश लोगों के बीच उम्मीद की बारिश के तौर पर रही। मौसम के इस मिजाज पर लोग बारिश के कयास लगा ही रहें थें कि मौसम विभाग ने गुड न्यूज दिया। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के बुधवार तक पश्चिम बंगाल के तराई के इलाकों और सिक्किम में पहुंच जाने की उम्मीद है। मानसून के बंगाल की खाड़ी के मध्य तथा उत्तरी हिस्से में तथा पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले इलाकों और सिक्किम में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।  विभाग के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और हिमपात हुआ। तटीय कर्नाटक तथा केरल के साथ अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय, कर्नाटक के दक्षिणी भीतरी इलाकों और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों तथा पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली, बिहार,तेलंगाना, रायलसीमा, छत्तीसगढ और उड़ीसा में भी छिटपुट स्थानों पर बारिश सेतापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को राहत मिली। रत्नागिरी और पंजिम में 100 मिलिमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के तराई के इलाकों और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गोवा, दक्षिणी कोंकण, त्रिपुरा, मिजोरम,मणिपुर, नागालैंड तथा अरुणाचल प्रदेश में भारी से छिटपुर बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब,हरियाण तथा दिल्ली और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। देश भर में सबसे ज्यादा तापमान झारखंड के डाल्टेनगंज में रहा। यहाँ अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी झारखंड के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। खैर देखना है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी वास्तव के कितने करीब है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •