कोलकाता। एक ओर जहां देश भर में भवानीपुर विधानसभा लोगों की निगाहों का केन्द्र बना हुआ है और यह क्षेत्र हर रोज मीडिया में बना हुआ है। ऐसे में भवानीपुर थाना इलाके में एक महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नंदन रोड के एक आवासन के सामने से एक महिला की लाश मिली। महिला के शरीर से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान ललिता चौधरी (49) के रूप में हुई है। वह कपड़े इस्त्री करने का रोजगार करती थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह 29, नंदन कानन रोड के आवासन में गयी थी। आवासन के सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि महिला इस्त्री करने के लिए आवासन के फ्लैट के लोगों से कपड़े लेने जाती है। महिला आज सुबह आयी थी। उस पर संदेह नहीं किया जा सकता है। कुछ देर के बाद कुछ गिरने की आवाज सुनायी पड़ी।जाकर देखा गया तो महिला नीचे पड़ी हुई मिली। उसे तुरंत एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर भवानीपुर थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। महिला की गिरने से मौत हुई है या उसने कुदकुशी की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यदि महिला ने खुदकुशी की होगी तो इसकी वजह क्या रही होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •